दिल्ली की जीत के बाद पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा-शॉर्टकट की राजनीति का शॉर्ट सर्किट हो गया

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आने के बाद शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। आम आदमी पार्टी पर अटैक करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शॉर्टकट राजनीति का शॉर्ट सर्किट हो गया। जिन्हें मालिक होने का घमंड था उन्हें दिल्ली ने नकारा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून है। दिल्ली आप-दा मुक्त हुई। मैंने दिल्ली के लोगों से प्रार्थना की थी कि बीजेपी को सेवा का मौका दीजिए। कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है। एक तरह से दिल्ली विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है। आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने बीजेपी को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया। हर भाषा के लोगों ने हर राज्य के लोगों ने कमल के निशान पर बटन दबाया।
पूर्वांचल के लोगों का माना आभार
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैं जहां भी गया वहां गर्व से कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को नई ऊर्जा और ताकत दे दी। इसलिए मैं पूर्वांचल के लोगों का वहां के सांसद के नाते विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। हम दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएंगे। लोगों ने सड़कों को लेकर हमारा काम देखा है। अन्ना हजारे जी काफी समय से इन आपदा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे। आज उन्हें भी इस पीड़ा ने मुक्ति मिली होगी।
कांग्रेस ने लगाई जीरो डबल हैट्रिक
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में लगातार तीन बार से कांग्रेस का खाता नहीं खुल पा रही है। कांग्रेस पर देश बिल्कुल भी भरोसा करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है। कांग्रेस अपने सहयोगियों के मुद्दे को चुराती है और फिर उनके वोट बैंक में सेंध मारती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी करारा वार किया, उन्होंने कहा कि 2014 के बाद 5 साल तक हिंदू बनने की कोशिश की। मंदिरों में जाना, जनेऊ पहनना। सोचा कि बीजेपी के वोट बैंक को काट लेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ तो फिर राज्यों की पार्टियों पर अब उनकी नजर है। इंडी गठबंधन के दल अब कांग्रेस को समझने लगे हैं। आज कांग्रेस वो कांग्रेस नहीं, जो आजादी के आंदोलन तक थी, जो आजादी के कुछ दशकों तक थी, आज कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, तो ये नक्सलियों की बात कर रहे हैं।
दिल्ली पर छाई आपदा की हार
पीएम मोदी ने कहा कि आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत चार चांद लगा देता है। सभी बीजेपी कार्यकर्ता इस जीत के हकदार हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देता हूं। आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उन्हें सच से सामना हो ही गया।
तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण पर भरोसा
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली के नतीजों ने ये भी साबित कर दिया कि राजनीति में शार्टकट और झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। शार्टकट वालों का दिल्ली की जनता ने शार्ट सर्किट कर दिया। आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया। फिर महाराष्ट्र में बनाया। अब दिल्ली में नया इतिहास रच दिया। दिल्लीवासी भाजपा की जीत और ‘आप-दा’ से राहत मिलने का जश्न मना रहे हैं। आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है. हर वर्ग ने भाजपा को वोट दिया है। आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण पर भरोसा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लखनऊ। आईपीएल 2026 के तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया। मैच का रोमांच तब और बढ़ गया जब मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का मार कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया, लेकिन लखनऊ इसका फायदा नहीं उठा पाई।