भाजपा के सदस्यता अभियान में बोले पीएम मोदी, दीवारों पर दीपक का निशान बनाता देख, लोग हमारा मजाक उड़ाते थे, लेकिन हम चलते रहे

Date:

नई दिल्ली। भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के जमाने के किस्से सुनाए। पीएम ने कहाहम दीवारों पर जनसंघ का निशान दीपक बनाते थे, तब कई राजनीतिक दलों के नेता हमारा मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे कि दीवारों पर दीपक बनाने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी तरह की आलोचना को झेलते हुए, जन सामान्य के कल्याण की भावना मन में रखकर हम चलते ही रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें मंत्र दिया थाचरैवेतीचरैवेतीचरैवेतीयानी चलते रहो। इससे पहले पीएम मोदी ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर फिर से भाजपा की सदस्यता ली। मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वो भाजपा के पहले सदस्य बन गए।

नड्‌डा ने कहा-इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के संविधान के मुताबिक हर छह साल में सभी को सदस्यता का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। इस बार सदस्यता अभियान में हमने 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान एवं नित्यानंद राय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह सहित कई अन्य नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...