हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा-आरक्षण विरोधी है कांग्रेस, सत्ता में आई तो खत्म कर देगी

Date:

कुरुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। पीएम ने कहा कि सबसे बड़ा दलित, ओबीसी और आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि अगर सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। यही इस परिवार की सच्चाई है। पीएम मोदी ने बीजेपी के 23 उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित की।

रैली में पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू जी जब पीएम थे, तो उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था। इतना ही नहीं नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी खराब हो जाएगी। नेहरू जी ने ओबीसी आरक्षण के लिए गठित काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में झूठे वादे करके सरकार बनाई थी, लेकिन अब सबकुछ महंगा कर दिया है। पीएम ने कहा कि हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया, वो कर दिया। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।