अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने कहा- हम देश से प्यार करते हैं, मोदी जी से नफरत नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी पर दिए गए बयान जब तक मोदी नहीं हटेंगे, तब तक मैं जिन्दा रहूंगा के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है.मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था,यह दिखाता है कि कांग्रेस के लोगों के मन में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत है.अब गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा है, बीजेपी को यह कब समझ में आएगा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं बल्कि देश से मोहब्बत करती है. इसलिए चाहती है कि यह देश मोदी जी की विचारधारा और मोदी जी से मुक्त हो.
पवन खेड़ा ने कहा वह प्रधानमंत्री के पद से हटें हम यह चाहते हैं और 67 प्रतिशत देश भी यही चाहता है. जिन्होंने उनको वोट नहीं दिया.
उन्होंने कहा है, वो अपने आप को समझते हैं कि वही सब कुछ हैं. उन्हीं से नफरत होगी और उन्हीं से मोहब्बत. नहीं हमें देश से मोहब्बत है, इसलिए चाहते हैं कि अब साइड में हटिए.
👉 यह भी पढ़ें:
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता
- लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह-नक्सलवाद खत्म, आदिवासियों को मिला असली न्याय



