कोलकाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का मुकाबला करने के लिए टीएमसी ही काफी है। बंगाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। ममता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस की मदद नहीं की और कांग्रेस ने हाल ही में हुए चुनावों के दौरान दिल्ली में आम आदमीं पार्टी की मदद नहीं की?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विधानसभा बजट सत्र से पहले एक आंतरिक बैठक के दौरान ममता ने तृणमूल विधायकों से कहा कि हम अपने दम पर दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। कांग्रेस के पास यहां कुछ भी नहीं है। हम अपने दम पर जीत हासिल करेंगे। सीएम ममता बनर्जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि बंगाल में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ही काफी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। बताया जाता है कि ममता ने ये भी माना है कि अगर दोनों पार्टियों ने मिलकर काम किया होता तो नतीजे अलग होते। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया। उनका मानना है कि अगर दोनों गठबंधन सहयोगी एक साथ चुनाव लड़ते तो बीजेपी हरियाणा में सत्ता में वापस नहीं आती।
👉 यह भी पढ़ें:
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
- एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा, वीडियो जारी कर जनता को दिया धन्यवाद
- बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी का आरोप-भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक
- अमित शाह के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-खुलेआम धमकी दे रहे गृह मंत्री


