कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बांग्लादेश के नागरिकों की घुसपैठ करा रही है। उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार का आरोप भी लगाया। ममता के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है।
ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बॉर्डर की रक्षा नहीं करती है। बॉर्डर की रक्षा करना टीएमसी के हाथ में नहीं है। अगर कोई घुसपैठ के लिए टीएमसी पर आरोप लगाएगा तो उसे मैं बताऊंगी कि ये बीएसएफ की जिम्मेदारी है। ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जांच करने और उन इलाकों की पहचान करने के ऑर्डर दिए जांएगे, जहां से बीएसएफ घुसपैठ करा रही है। पुलिस और केंद्र के पास इसकी सारी जानकारी है। मैं इस बारे में केंद्र सरकार को चिट्ठी भी लिखूंगी। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में शांति को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि उनसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन गुंडों को राज्य में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वे अपराध करते हैं और बॉर्डर पार कर वापस चले जाते हैं। यह सब बीएसएफ के कारण रहा है और इसके पीछे केंद्र जिम्मेदार है। बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई बंगाल में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है तो उसका विरोध किया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े



