मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के होंगे चुनाव, पहली बार होगा एप का इस्तेमाल, निष्पक्षता पर नजर रखने के लिए बनाई टीम

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसमें स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कमेटी, डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। एप के माध्यम से सदस्यता दी जाएगी।

शुक्रवार को भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब पार्टी के युवा नेता सीधे चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे, कि उन्हें नामांकित किया जाएगा। यह बदलाव भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक है और यह सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। उदय भानु चिब ने कहा कि यह कदम राहुल गांधी के विजन का हिस्सा है, जब वे साल 2008 में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी थे। इस प्रक्रिया से हर क्षेत्र के युवकों को राजनीति में उतरने का मौका मिलेगा। वहीं, चुनावों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की टीम तैनात की गई है।

27 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा

चुनाव के लिए एक डिजिटल एप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से 27 अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 तक नामांकन चलेगा। 7 से लेकर 9 मई तक स्क्रूटनी का काम किया जाएगा। उसी के आधार फाइनल कैंडिडेट की लिस्ट 11 मई तक प्रकाशित होगी। उसके बाद सदस्यता और चुनाव की तारीखों की जानकारी वेबसाइट संगठन की वेबसाइट पर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related