राज्यसभा में खड़गे ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा-आजादी की लड़ाई के समय आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे

Date:

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर चर्चा हुए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के अन्य नेताओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय भाजपा की विचारधारा के लोग अंग्रेजों की मदद कर रहे थे।

खड़गे ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने ही वंदे मातरम् को एक नारा बनाया था। आपकी पार्टी का इतिहास रहा है कि आप स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के गीतों के खिलाफ रहे है। खड़गे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानीवंदे मातरम्के नारे लगाते हुए जेल गए। उस समय आप कहां थे? आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे।

नेहरू का अपमान करने से नहीं चूकते पीएम

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खड़गे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भी ऐसा ही करते हैं। खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, जिनमें नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र जी, सरदार पटेल जी, गोविंद वल्लभ पंत जी शामिल थे, ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें सिफारिश की गई थी कि जहां भी राष्ट्रीय समारोहों में वंदे मातरम गाया जाता है, वहां केवल पहले दो छंद ही गाए जाने चाहिए। क्या कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नेहरू जी अकेले थे? आप उन सभी बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने मिलकर फैसला लिया था।

56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ

खड़गे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चीन लद्दाख में घुस आया है, लेकिन सरकार उसे रोकने या उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर रही। खड़गे ने कटाक्ष करते हुए पूछा– 56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? उनके इस बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया और भाजपा सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया। डॉलर इतना गिर गया, रुपये की हालत हिमालय से गिरने वाले इंसान जैसी हो गई है। खड़गे ने कहा कि पड़ोसी देशों में भारत का प्रभाव घट रहा है और चीन की पकड़ मजबूत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।