असम में गृह मंत्री अमित शाह ने किया रोड शो, कहा-90 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार बनाएंगे सरकार

Date:

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम में थे। गुवाहाटी में उन्होंने रोड शो किया। शाह ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 90 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। रोड शो के दौरान शाह के साथ कई वरिष्ठ नेता नजर आए।

गृह मंत्री शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में यह रोड शो किया। आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर गुवाहाटी के मध्य विधानसभा क्षेत्र के नेपाली मंदिर प्वॉइंट पर समाप्त हुआ।

शाह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम तीसरी बार भारी बहुमत से असम में सरकार बनाने जा रहे हैं। असम की जनता भाजपा और एनडीए की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। हम 90 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। रोड शो से पहले असम से दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े बोरदोलोई भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।