नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में एक महिला मतदाता द्वारा दो बार मतदान करने का आरोप लगाया था। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकार ने रविवार को राहुल गांधी को इस मामले में नोटिस जारी किया है।
नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा है कि राहुल गांधी ने कहा कि मतदान अधिकारी की ओर से दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार शकुन रानी ने दो बार वोट किया है, लेकिन पूछताछ में शकुन रानी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट किया है, दो बार नहीं। नोटिस में ये भी कहा गया कि सीईओ कार्यालय की ओर से की गई प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि राहुल गांधी की ओर से दिखाए गए टिक–मार्क वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया है। नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा कि राहुल गांधी से निवेदन है कि उनके पास जो दस्तावेज है, उसे आयोग के सामने रखें, जिसके आधार पर फैसला लिया जाए कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है और आयोग की ओर से इसकी तह तक जांच की जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”



