क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भाजपा में शामिल, विधायक पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Date:

नई दिल्ली। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा विधायक उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपनी और पति के सदस्यता क्रमांक वाली तस्वीर शेयर की है। उल्लेखनीय है कि टी-20 वर्ल्ड कप से संन्यास लेने वाले रविंद्र जडेजा के पास कोई ज्यादा व्यस्तता नहीं है। कयास यह लगाया जा रहा है कि वे भी अपनी पत्नी की तरह पूरी तरह राजनीति में आने की तैयारी में हैं।

उल्लेखनीय है कि जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से ही भाजपा में हैं। वे गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक हैं। रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ चुनाव प्रचार में भी नजर आए थे। उन्होंने कई रोड शो भी किए। फिलहाल रविंद्र जडेजा की तरफ से भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष के लिए घमासान, कोर कमेटी ने भी खड़े किए हाथ, पूरे 11 नाम भोपाल भेज दिए

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है। सारे विधायक, सारे नेता अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने में जुटे हुए हैं। विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा की कोर कमेटी ने भी हाथ खड़े कर दिए और जो 11 नाम आए, वे सारे के सारे भोपाल भेज दिए गए।