मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने संभाला मैदान, प्रेस कान्फ्रेंस में हाथ में कटोरा लोकर पहुंचे नेता

Date:

भोपाल। प्रदेश के पंचायत मंत्री के भीख मांगने वाले बयान पर कांग्रेस हमलावर है। पंचायत मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज कांग्रेस प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नायक ने कहा जिस जनता को हम जनार्दन और लोकतंत्र में भगवान कहते हैं, उसे मंत्री पहले पटेल भिखारी कहते हैं। वे आम आदमी को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं।

नायक ने कहा कि जनता ने ही उन्हें कितनी बार लोकसभा, विधानसभा में भेजा। जनता की वजह से वह केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री बने। सत्ता के मद में इतनी मूर्छा गई कि उन्हें यही समझ नहीं रहा कि क्या बोलना चाहिए क्या नहीं। मंत्री पटेल और मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस प्रहलाद पटेल के खिलाफ सभी जिला मुख्यालय पर 6 से 8 तारीख मार्च तक प्रदर्शन करेगी। 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्तापदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 तारीख से 15 मार्च तक मोर्चा विभाग के अध्यक्ष विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी।

नायक ने पटेल को नासमझ बताया

मुकेश नायक ने कहा कि पहले वे (प्रहलाद पटेल) केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर हुआ करते थे फिर उन्हें बहुत अनुत्तर दाई माना गया और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। मुझे पहले लगा कि इनका डिमोशन बारबार क्यों हो रहा है लेकिन आज मुझे लग रहा है तो यह बहुत नासमझ आदमी है। यह कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं, इसलिए क्रमशः इन्हें फिर से अनुभव के लिए नीचे के पायदान पर भेजा जा रहा है। यहां कुछ सीखने के बजाय वह ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो लोकतंत्र में अक्षम्य है।

भाजपा नेताओं को ऑनलाइन कटोरा भेजेंगे

कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा मध्य प्रदेश सरकार में एक तरफ ऐसे लोग बैठे हैं, जो चुनाव के पहले कहते थे कि जनता की समस्याएं अगर हल नहीं हुई तो मैं सड़क पर जाऊंगा। आज जब भी सरकार में गए हैं तो जनता अपनी जायज मांगों और समस्याओं को लेकर उनके पास जाती है, तो जनता को लतियाते हुए भिखारी बता दिया जाता है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता का लगातार जो अपमान किया जा रहा है और उसके ऊपर जो बचकानी सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश थी कि यह कटोरा लेकर हम भाजपा के कार्यालय पर देने जाएं लेकिन भोपाल में कटोरा लेकर जाना अपराध है। हम अपराध नहीं करेंगे लेकिन हम इसे ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए भाजपा के नेताओं को पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।