कांग्रेस ने बदला अपना पता, अब कोटला रोड पर नया ठिकाना, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपना पता बदल लिया है। करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय 24 अकबर रोड था। अब नया मुख्यालय 9 कोटला मार्ग पर बनाया गया है। बुधवार को सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेता मौजूद थे।

इंदिरा भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों में सहयोग करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। कांग्रेस के इस नए मुख्यालय का काम पिछले कई वर्षों से जारी था। कांग्रेस के नए दफ्तर की इस इमारत का शिलान्यास साल 2009 में तब हुआ था जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। उस समय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं, लेकिन इसके निर्माण में 15 साल लगे। इंदिरा गांधी ने जनवरी 1978 में पार्टी मुख्यालय को 24 अकबर रोड पर शिफ्ट कर दिया था और तब से लेकर यह अब तक पार्टी का मुख्यालय था। तकरीबन 47 साल तक पार्टी का दफ्तर 24 अकबर रोड से चला है अब नए मुख्यालय में शिफ्ट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का नया दफ्तर 6 मंजिला है और इसे कॉर्पोरेट स्टाइल में बनाया गया है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उत्तर प्रदेश एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागपत निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और दिल्ली निवासी समीर खान के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तलाशी के दौरान इनके पास से पिस्टल, कारतूस, चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके जरिए अन्य हैंडलर्स से जुड़े हुए थे। इनमें आबिद जट समेत कई नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को भारत में संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और प्रभावशाली लोगों के घरों पर ग्रेनेड हमला करने का टास्क दिया गया था। एटीएस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने स्लीपर सेल बनाने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया था। उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए पहले 50 हजार रुपये अग्रिम और बाद में ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए विदेशी संपर्कों से जुड़े हुए थे। बंद किए गए खातों के बाद उन्होंने नए अकाउंट बनाकर बातचीत जारी रखी। संपर्क के लिए वॉइस और वीडियो कॉल का इस्तेमाल किया जाता था। उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने का भी प्रलोभन दिया गया था, जबकि कुछ कट्टरपंथी यूट्यूब चैनलों के जरिए भी उन्हें प्रभावित किया गया। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों मेरठ में रहकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और लोगों को जोड़ने के लिए विशेष कोड का उपयोग कर रहे थे। जांच एजेंसियों ने यह भी खुलासा किया है कि ये आरोपी आईएसआई के एजेंट्स—मेजर हमीद, इकबाल और अनवर—के संपर्क में थे। अब एटीएस इन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साजिशों का पर्दाफाश हो सके। इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और देश की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।