जिस जैकलीन को लेकर भाजपा ने उड़ाया था कमलनाथ का मजाक, नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी में उसी से करवा लिया डांस

Date:

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे प्रबल प्रताप सिंह के विवाह समारोह में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और बी प्राक जैसे कलाकारों ने खूब ठुमके लगाए। यह वही जैकलीन हैं जिनको लेकर भाजपा कमलनाथ का खूब मजाक उड़ाती रही है। सोशल मीडिया पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का वह बयान भी वायरल हो रहा है जो उन्होंने जैकलीन को लेकर दिया था। अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर भाजपा नेताओं का मजाक उड़ा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र प्रबल सिंह तोमर की शादी जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित जय महल पैलेस में आयोजित हो रही है। प्रबल भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। 27 अप्रैल को संगीत नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जैकलिन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसी के साथ भाजपा के उन नेताओं का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिन्होंने जैकलीन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का कभी मजाक उड़ाया था।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा नेताओं की जुबान पर चढ़ गई थी जैकलीन

एक समय था जब भाजपा नेताओं की जुबान पर जैकलीन फर्नांडिज चढ़ी हुई थी। हर प्रेस कान्फ्रेंस और कार्यक्रम में जब भी कमलनाथ का मजाक उड़ाना होता था तो जैकलीन का नाम लिया जाता था। जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे, तब उनके जनदर्शन यात्रा पर कमलनाथ ने सवाल उठाए थे। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा था कि हमारे मुख्यमंत्री सिर्फ जनता के दर्शन के लिए जाते हैं, जबकि उनके मुख्यमंत्री जैकलीन के दर्शन करने जाते थे। शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी ऐसा ही कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि जैकलीन फर्नांडिस क्या है… उनको भोपाल लाकर उनके साथ फोटो खिंचाना, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मिलना-जुलना, इसमें कमलनाथ जी हमेशा आगे रहे हैं। कमलनाथ से बड़ा एक्टर कोई नहीं है।

क्यों घसीटा गया था जैकलीन का नाम

दरअसल फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मध्यप्रदेश में फिल्म फेयर अवार्ड की डेट अनाउंसमेंट के लिए कमलनाथ सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भोपाल आई थीं। जाहिर है कमलनाथ के साथ फोटो भी हुए थे। इसके बाद भाजपा ने इसे मुद्दे बना लिया था।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा भाजपा का मजाक

लोगों ने नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी में जैकलीन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इसके साथ ही भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का भी वीडियो डाला गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले में भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।