भोपाल। मध्यप्रदेश के मीडिया विभाग में सोमवार को बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले ने 53 प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। इस बार मुख्य प्रवक्ता का कोई पद नहीं रखा गया है। कई वर्तमान प्रवक्ताओं को इस बार बाहर कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 27 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा की जगह मुकेश नायक को अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी। नई सूची में कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गई है। इनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी (कालापीपल), डॉ.अशोक मर्सकोले (निवास), बैजनाथ कुशवाह (सबलगढ़), विपिन वानखेड़े (आगर) को हटाया गया है। राजकुमार केलू उपाध्याय, रीना बौरासी, अवनी बंसल, अमित शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
ये हैं कांग्रेस के नए प्रवक्ता
अजीत भदौरिया, अपराजिता पांडे, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, अमित चौरसिया, अमित तावड़े, अंबिका शर्मा, अवनीश बुन्देला, आनंद जाट, आनंद जैन कासलीवाल, आरपी सिंह, कुंदन पंजाबी, गुंजन शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, ज्योति पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलाभ शुक्ला, नूरी खान, प्रतिभा विक्टर, प्रमोद द्विवेदी, प्रवीण धौलपुरे, प्रियंका शर्मा, फिरोज सिद्दीकी, भूपेन्द्र गुप्ता, मिथुन अहिरवार, मुकेश पंथी, मृणाल पंत, योगेश यादव, रवि वर्मा, रवि सक्सेना, राजेश चौकसे, राम पांडे, राहुल राज, रितेश त्रिपाठी, रोशनी यादव, विक्रम चौधरी, विनय सक्सेना, विनोद शर्मा, विवेक त्रिपाठी, शहरयार खान, शैलेन्द्र पटेल, संगीता शर्मा, संतोष सिंह गौतम, संतोष सिंह परिहार, संदीप सबलोक, समर सिंह, साबिर फिटवाल, सीताशरण सूर्यवंशी, सुनील मिश्रा, स्पर्श चौधरी, स्वदेश शर्मा, हर्ष जैन और हिमानी सिंह।



