मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में पावर सेंटर जैसी कोई चीज नहीं ; ममूटी
मलयालम अभिनेता ममूटी ने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. ममूटी ने कहा कि हाईकोर्ट को जो सही लगे वही उचित कदम उठाया जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में पावर सेंटर जैसी कोई चीज है,
जैसा कि जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में कहा गया है.इससे पहले मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता मोहनलाल ने भी कहा था कि मलयालम सिनेमा किसी पावर सेंटर जैसी चीज के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
ममूटी ने कहा कि जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में दिए गए सुझावों का स्वागत है. दर्ज की गई शिकायतों को लेकर पुलिस की ओर से तेज़ी से जांच की जा रही है. ये रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने है. पुलिस को जांच करने दीजिए और हाईकोर्ट को सज़ा तय करने दीजिए.
उन्होंंने कहा कि अगर जस्टिस हेमा कमिटी की रिपोर्ट में बताई गई सिफारिशों को लागू करने में कोई कानूनी चुनौती आ रही है तो फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य को देखते हुए आवश्यक कानून लाया जा सकता है.जस्टिम हेमा की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण को लेकर खुलासे हुए हैं.गौरतलब है कि जस्टिम हेमा की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण को लेकर खुलासे हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Padma Awards 2026: रोहित शर्मा से लेकर ममूटी तक, राष्ट्रपति भवन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ! किन 65 दिग्गजों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान?
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- ड्रैगन की दहलीज पर पुतिन: दुनिया को नया शक्ति संदेश
- झेलनीय! कॉमेडी ऑफ़ एरर्स की वो दो-दो!
- तमिलनाडु में सत्ता संग्राम तेज, बहुमत के आंकड़े में फंसी विजय की ताजपोशी



