वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन; दो महिलाओं की मौत
जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार को हादसा हो गया.वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लगातार बारिश से हुए भूस्खलन हादसे में दो महिलाओ की मौत हो गई है वहीं एक बच्ची घायल है.

बताया गया कि महिला श्रद्धालु तीन शेड के नीचे बैठकर आराम कर रहीं थीं तभी त्रिकूट पर्वत का एक हिस्सा भरभराकर तीन शेड पर जा गिरा कटरा के एसडीएम पीयूष धोत्रा ने बताया कि , यहां भूस्खलन हुआ है जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्ची घायल है. शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है. .हिमकोटी ट्रैक से यात्रा को रोका गया है
👉 यह भी पढ़ें:
- नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थापी रूप से स्थगित, रजिस्ट्रेशन काउंटर किया बंद
- राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी — 3 की मौत, 28 घायल, 7 गंभीर
- वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव: अब कटड़ा स्टेशन पर रात 12 बजे तक मिलेगा RFID कार्ड, ताराकोट मार्ग 24×7 खुला!
- 22 दिन बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा


