22 दिन बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा
जम्मू-कश्मीर के कटरा में 22 दिन बाद बुधवार को वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हुई। यह यात्रा मौसम और सुरक्षा कारणों से रोक दी गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थापी रूप से स्थगित, रजिस्ट्रेशन काउंटर किया बंद
- राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी — 3 की मौत, 28 घायल, 7 गंभीर
- वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव: अब कटड़ा स्टेशन पर रात 12 बजे तक मिलेगा RFID कार्ड, ताराकोट मार्ग 24×7 खुला!
- माता वैष्णो देवी मार्ग पर आज भी हुआ भूस्खलन, लगातार 9 वें दिन फिर रोकी गई यात्रा

श्राइन बोर्ड का बयान
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया अनुकूल मौसम रहने की स्थिति में आज सुबह से यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।”
श्रद्धालुओं में उत्साह
रियासी ज़िले का कटरा, यात्रा का बेस कैंप है, जहां हज़ारों श्रद्धालु रुके हुए थे।
बुधवार तड़के, यात्रा के शुरुआती बिंदु बाणगंगा दर्शनी गेट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और यात्रा शुरू होने पर उन्होंने ख़ुशी और राहत जताई।
भूस्खलन से यात्रा बाधित
बीते दिनों जम्मू क्षेत्र में आए भयंकर भूस्खलन के कारण यात्रा रोक दी गई थी।
- भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में 34 लोगों की मौत हो गई थी।
- इन हादसों में करीब 20 लोग घायल हुए थे।


