उत्तराखंड ; पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi in Uttarakhand : मौसम की खराबी के कारण सिमकली नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, मोबाइल पर ही दिया संबोधन
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
इसके पूर्व उत्तराखंड में दो दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
चार फरवरी तक प्रदेशभर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होगा और ठंड से राहत मिलेगी।।
उधर जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 40 दिन के कठोर सर्दी वाले चिल्ले कलां की शुक्रवार को कश्मीर घाटी से विदाई हो गई।


