मौसम के बदले मिजाज से फिलहाल राहत नहीं ;जारी रहेगा ठण्ड का दौर
👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert: दिल्ली, मुंबई, यूपी, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित
- Weather Alert: मानसून ने बदली देश की तस्वीर! कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं बिजली का कहर, अब अल नीनो ने बढ़ाई नई टेंशन
- Weather Alert Today: 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का खतरा! क्या आपके राज्य में पहुंचने वाला है मानसून?
- Monsoon Alert 2026: मौसम ने बदली करवट! IMD का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि
- देशभर में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश का कहर, कहीं लू से तपेगा आसमान
- पश्चिमी विक्षोभ का असर: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, कई राज्यों में अलर्ट
मौसम के बदले मिजाज से फ़िलहाल राहत के आसार नहीं हैं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। । बारिश और बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने के आसार है, क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे हैं। यह स्थिति इस हफ्ते बनी रह सकती है।
कश्मीर घाटी में रविवार को सुबह श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमपात भी हुआ। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई।
हरियाणा में जिलों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान करनाल, यमुनानगर और रोहतक आदि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा जिलों में चोटियों बर्फबारी हुई।जिससे ठंड बढ़ गई। सोमवार और मंगलवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।



