Monsoon Alert: दिल्ली, मुंबई, यूपी, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित

Date:

Weather Update | IMD Rain Alert | Monsoon News: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़, जलभराव और भूस्खलन ने कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 20 राज्यों के लिए तेज बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात

गुजरात में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।बाढ़ में वाहन फंस गए, कई  लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजारों में पानी भर गया। कई दुकानों को बंद करना पड़ा और लोगों को कमर तक पानी में चलकर सड़क पार करनी पड़ी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का कहर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज बारिश हुई 

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित 26 से अधिक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। 

उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी असर

उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में भारी बारिश हुई।कई जगह जलभराव हुआ 

जम्मू-कश्मीर में रामनगर-उधमपुर रोड पर भूस्खलन के चलते बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया, जिससे यातायात रोकना पड़ा।

उत्तराखंड और हिमाचल में रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक जेसीबी और उसके दो कर्मचारी तेज बहाव में फंस गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने समय रहते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में उफनाए चोखंग नाले ने सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा बहा दिया, जिससे नीलकंठ झील यात्रा रोकनी पड़ी। कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राफ्टिंग पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का येलो अलर्ट

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और 61 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मुंबई में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई में दोपहर की पाली के स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा मानसून का असर

IMD के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?

बांग्लादेश ने अपने दूसरे सबसे व्यस्त और रणनीतिक रूप से बेहद अहम मोंगला बंदरगाह (Mongla Port) के विकास की जिम्मेदारी अब चीन को सौंप दी है।