देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर, कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Date:

देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर, कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। पंजाब, असम और गुवाहाटी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में 8, तेलंगाना और ओडिशा में 7 लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते भी भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, जम्मू में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है।

बारिश का कहर… बाढ़ ने मचाई तबाही, 325 सड़कें बंद; जनजीवन अस्त-व्यस्त

पंजाब : आठ जिले बाढ़ की चपेट में

पंजाब के आठ जिले पिछले चार दिनों से बाढ़ से प्रभावित हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर के गांव डूब गए हैं। सेना, बीएसएफ और वायुसेना बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चला रही हैं। गुरदासपुर में सेना ने चीता हेलिकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित निकाला।

छत्तीसगढ़ : बस्तर में तबाही

बस्तर संभाग में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

IMD: राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान | Heavy rain

महाराष्ट्र : नांदेड़ और लातूर प्रभावित

नांदेड़ और लातूर जिलों में भारी बारिश के बीच 2,200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नांदेड़ में 115 मिमी और लातूर के 29 क्षेत्रों में 65 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश : शिप्रा नदी उफान पर

उज्जैन में तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रामघाट स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं और घाटों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

मंडी जिला की बल्ह घाटी जलमग्न, रिहायशी इलाकों और खेतों में घुसा पानी,  किसानों की फसलें तबाह

हिमाचल प्रदेश : मणिमहेश यात्रा में सात श्रद्धालुओं की मौत

24 से 27 अगस्त के बीच भारी बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा के दौरान सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। नौ लापता हैं और आठ घायल हुए हैं। करीब 8,000 यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं, जिनमें से 3 हजार से ज्यादा को सुरक्षित निकाला गया है।

कांगड़ा जिले के बड़ा बंगाल गांव में रावी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई सरकारी इमारतें बह गईं। दो पुल बह जाने से गांव का संपर्क कट गया है।

जम्मू-कश्मीर : बारिश से थोड़ी राहत

लगातार बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेज हुआ। रेलवे ने नई दिल्ली से जम्मू के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई ताकि फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके।

चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बनाला में चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद कर दिया गया है। कुल्लू जिले में ब्यास नदी के उफान से राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने तेलंगाना, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में 29 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में अगले सात दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।