उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी शुरू, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार
उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राजस्थान के बाद अब अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर से भी मानसून की वापसी की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इस हफ्ते पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo पर दुनिया की नजर
- Iran Travel Advisory: भारत ने जारी किया हाई अलर्ट! ईरान जाने से बचें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई चेतावनी और इमरजेंसी हेल्पलाइन
- Telegram Ban in India: NEET UG Re-Exam के बाद हटा टेलीग्राम बैन, लेकिन क्यों नहीं चल रहे कुछ अकाउंट? जानिए पूरा मामला

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मई के बाद से दिल्ली-एनसीआर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस समय शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
- सितंबर में दिल्ली में केवल 8 दिन बारिश हुई,
- मई में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड टूटा।
- जून में जुलाई और अगस्त में भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है।गुरुवार से मानसून की वापसी संभव है।
पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 24 सितंबर तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
- दक्षिण 24 परगना में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
- पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, पूर्व बर्धमान, हावड़ा और हुगली में मंगलवार सुबह तक भारी वर्षा का अनुमान है।
- इस दौरान ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की संभावना है। 25 से 27 सितंबर तक कई जिलों में जोरदार बारिश जारी रह सकती है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भूस्खलन से एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गई। प्रदेश में सोमवार शाम तक दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 350 से ज्यादा सड़कें प्रभावित रहीं आईएमडी ने 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।



