इस माह बना तीन राजयोग, छह राशियों को फायदा ही फायदा, खुलेगा किस्मत का ताला

Date:

इंदौर। चालू महीने सितंबर में एक साथ तीन राजयोग बन रहे हैं। शनि ग्रह कुंभ में गोचर कर रहा है, जिससे शश राजयोग बन रहा है। बुध 23 सितंबर को स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे भद्र राजयोग बनेगा। इसके अलावा शुक्र 18 सितंबर को स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। इससे मालव्य राजयोग बनेगा। इन राजयोगों से छह राशि के लोगों को फायदा ही फायदा होनेवाला है।

मेषइस राशि वालों के लिए सितंबर खुशियों भरा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस के लोगों से सहयोग मिलेगा। इस महीने नया घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। समस्याएं सुलझेंगी और हर काम में आप सफल होंगे।

वृषभआपके लिए यह महीना कई उपलब्धियां लेकर रहा है। अचल संपत्ति और जमीन जायदाद से लाभ होगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। सितंबर में आप कई रचनात्मक कार्य पूरा करने के साथ ही वित्तीय स्थिति भी नियंत्रित रखेंगे। दूर की यात्रा से बचें।

सिंहइस राशि वालों को थोड़ी ही मेहनत से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में चल रही योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक रूप निश्चिंत रहेंगे। माह के मध्य में परेशान हो सकते हैं। संयम रखे, इससे आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। आपका स्वास्थ्य भी इस महीने अच्छा रहेगा।

कन्याइस राशि वाले घर में सुखसुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक परेशानियों का स्थाई समाधान मिलेगा। लोग आपसे मदद भी मांगेंगे और ऐसा करने में आपको खुशी होगी। महीने के मध्य में आप बेचैन रहने लगेंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। महीने के अंत में छोटी यात्रा हो सकती है।

तुलाइस राशि वालों के लिए यह महीना खुशियां लेकर रहा है। आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अनावश्यक मुद्दो पर भावुक होने से बचें। इस महीने आपको लोग गुमराह कर सकते हैं। किसी भी फैसले से पहले मन की सुनें। कई रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभइस राशि के लोगों के लिए यह महीन कमाई वाला है। आपको कहीं से मोटी रकम मिल सकती है। इस महीने अपने स्किल्स को बेहतर बनाएं। किसी दूसरे के काम में दखलअंदाजी करने से बचें। अगर आप किसी लोन के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।