“नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान”: महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश

Date:

संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को विशेष संदेश देते हुए उनका अभिवादन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया  पर लिखा कि देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है। इसी भावना के साथ हम मजबूत संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।” उनका यह संदेश संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर होने वाली चर्चा से पहले आया है।

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें एक संस्कृत श्लोक के माध्यम से नारी शक्ति की महिमा का वर्णन किया गया। श्लोक का भावार्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि नारी अपने ज्ञान और प्रकाश से अज्ञान के अंधकार को दूर कर पूरे विश्व को रोशन करती है। इसलिए जो लोग समृद्धि और गुणों की कामना करते हैं, वे हमेशा नारी का सम्मान करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए भावपूर्ण शब्द लिखते हुए कहा कि वे अपनी तेजस्वी ऊर्जा से दुनिया को प्रकाशित करती हैं और समाज के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। शुक्रवार शाम हैदराबाद–जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में आग लग गई। ट्रेन अपने डिपार्चर टाइम जो कि शाम 7:50 बजे का था, रवाना होने से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी, तभी करीब 6:45 बजे धुआं और आग दिखाई दी।