पश्चिम बंगाल चुनाव का बिगुल: पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू

Date:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

राज्य की कुल 294 सीटों में से आधे से अधिक हिस्से को कवर करने वाला यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 1.85 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी यह चरण बेहद सख्त है। करीब 2.5 लाख जवानों वाली केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,450 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, 8,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है।

राजनीतिक दृष्टि से यह चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें शामिल हैं। यही क्षेत्र 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार बना था और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इसने तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी।

2021 के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इन 152 सीटों में से 59 सीटें भारतीय जनता पार्टी और 93 सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई थीं।

अब सभी की निगाहें अगले चरण पर हैं, जहां 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, चुनाव परिणामों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। आज प्रातः सवा छह बजे बैसाख मास के शुक्ल पक्ष, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग के शुभ संयोग में मंदिर के कपाट खोले गए। इस पावन क्षण के साक्षी पुष्कर सिंह धामी भी बने। कपाट खुलने से पहले ही धार्मिक परंपराओं के तहत आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्दव और तेल कलश धाम पहुंच चुके थे, जबकि कुबेर की डोली रात्रि विश्राम के लिए बामणी गांव में ठहरी थी। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को लगभग 25 क्विन्टल  ऑर्किड और गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे धाम की आभा और भी दिव्य हो उठी है। कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। अब तक करीब साढ़े पांच सौ वाहन धाम पहुंच चुके हैं, और अखंड ज्योति के दर्शन के लिए दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालु जहां गहरी आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं, वहीं हिमालय की गोद में बसे इस दिव्य स्थल के प्राकृतिक सौंदर्य का भी भरपूर आनंद उठाते हैं।