वायनाड भूस्खलन, मृतक संख्या बढ़कर हुई 196 ,200 से ज्यादा लापता
केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है. वहीं 200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.वायनाड में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भूस्खलन से इलाके में भारी नुकसान हुआ है. अभी तक मरने वालों की संख्या 196 हो गई है.भूस्खलन में मरने वालों में 87 पुरुष, 81 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल हैं.

सीएचसी मेप्पडी में सबसे ज्यादा 134 शवों को रखा गया है जिसमें 54 पुरुष, 59 महिला और 21 बच्चे शामिल हैं89 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 173 लोगों को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है.वायनाड में 92 राहत शिविरों की स्थापना की गई है जिसमें 9428 लोगों को रखा गया है. चूरामाला में नौ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें 1571 लोगों को रखा गया है.गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- तेलुगु सिनेमा में मातम, भीषण सड़क हादसे में अभिनेता भरत कांत और कैमरामैन साई त्रिलोक की मौत
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- नदी में मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष: लापता कारोबारी केस में चौंकाने वाला मोड़


