नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री योगी को पीड़ित परिवारों की समस्याओं को बताया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जाए।
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री योगी को पीड़ित परिवारों की समस्याओं का जिक्र किया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- मायावती ने बंद रखे सियासी दरवाजे : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेसी लौटे खाली हाथ
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर योगी का बड़ा बयान: जनता ने दिया करारा जवाब
- उत्तरप्रदेश में अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं, योगी आदित्यनाथ की सरकार का बड़ा फैसला
- जन्माष्टमी पर मथुरा किले जैसी सुरक्षा व्यवस्था, सीएम योगी होंगे शामिल
- INDORE–राहुल यहां टिप्पणी करते हैं.. पाकिस्तान में मिठाई बंटती है..CM
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हमारी सामूहिक संवेदना और मदद की जरूरत है। राहुल गांधी ने यह पत्र जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों और घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से मिले मुआवजे पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि सरकार की ओर से घोषित मुआवजा काफी कम है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी की जाए।



