यूपी में लाल टोपी पर गरमाई राजनीति, सीएम योगी आदित्यनाथ के वार पर अखिलेश यादव का पलटवार

Date:

लखनऊउत्तर प्रदेश में दो दिनों से लाल टोपी पर राजनीति जारी है। यूपी के सीएम योगी ने गुरुवार को कानपुर की एक जनसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इनकी टोपी लाल है, लेकिन कारनामे काले हैं। इनका इतिहास काले कारनामों से भरा पड़ा है। योगी के इस बयान पर शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि रंग अच्छा बुरा नहीं होता, नजरिया अच्छा बुरा होता है।

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तररंगों का मनमानस और मनोविज्ञान से गहरा नाता होता है। यदि कोई रंग किसी को विशेष रूप से प्रिय लगता है, तो इसके विशेष मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं। यदि किसी रंग को देखकर कोई भड़कता है, तो उसके भी कुछ नकारात्मक मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं। अखिलेश ने लिखा कि लाल रंग मिलन का प्रतीक होता है, जिनके जीवन में प्रेममिलन, मेलमिलाप का अभाव होता है। वे अक्सर इस रंग के प्रति दुर्भावना रखते हैं। लाल रंग शक्ति का धारणीय रंग है, इसलिए कई पूजनीय शक्तियों से इस रंग का सकारात्मक संबंध है, लेकिन जिन्हें अपनी शक्ति ही सबसे बड़ी लगती है, वे लाल रंग को चुनौती मानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई