गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी,राहुल को मिली जमानत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व के बीच मंगलवार को न्यायालय पहुंचे। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत अर्जी मंजूर कर 25-25 हजार रुपए के दो जमानतनामा दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सोमवार को अमेठी में दाखिल हुए थे।
मामले में अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। परिवादी विजय मिश्र का आरोप है कि 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे वो आहत हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला




