मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया अपना उत्तराधिकारी
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय समन्वयक) घोषित किया है.इस बारे में बीएसपी नेता लालजी मेधांकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है.उन्होंने कहा, “बीएसपी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. आकाश आनंद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक होंगे.
हालांकि इससे पहले लोकसभा चुनावों के दौरान ही मई 2024 में मायावती ने अपरिपक्वता का हवाला देते हुए अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को उनके पद से हटाने का ऐलान किया था.मायावती ने ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्हें अपने उत्तराधिकारी की ज़िम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- बसपा में आकाश आनंद की वापसी, दिल्ली में हुई बैठक में मायावती ने बना दिया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर
- रामदास अठावले का आकाश आनंद को न्योता: “आरपीआई में मिलेगा सम्मान”
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर, एक दिन पहले ही छीन लिए थे सारे पद
- मायावती किसी को नहीं सौंपेगी बसपा की कमान, डूबती पार्टी को बचाने के लिए भतीजे को सभी पदों से हटाकर दिया बड़ा संदेश


