अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार और कैंटर की टक्कर में 5 की मौत, 1 गंभीर घायल
अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गोपी ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
हादसे में मौत और घायल
- कार में सवार चार लोगों और कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
- कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया और अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रही थी। कार चालक के नींद आने या वाहन के असंतुलित होने के कारण डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
राहत कार्य में देरी
हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे आग और तेज़ी से फैल गई। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर आसपास के थानों का पुलिस बल राहत और जांच में जुटा रहा ।



