मथुरा में गो रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे किया जाम, पुलिस पर पथराव

Date:

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गो रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। लोगों ने हाईवे पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने उस पर भी पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग बी करना पड़ा।

बताया जाता है कि गो रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को शनिवार तड़के गो तस्करी की सूचना मिली थी। उन्होंने मोटरसाइकिल से पीछा शुरू किया, तभी पीछे से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाकी साथी फरार हो गए। इस घटना की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली बड़ी संख्या में गो रक्षक और उनके समर्थक मथुराआगरा हाईवे पर इकट्ठा हो गए। फरसा वाले बाबा की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया। लोगों ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया, जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि फरसा वाले बाबा की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि गो तस्करों ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। उन्होंने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते

नीट यूजी परीक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने CUET को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दावे विश्वगुरु के करते हैं, लेकिन एक भी परीक्षा नहीं करा सकते।