यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, दीवार पर लिखी मर्जी से आत्महत्या करने की बात

Date:

मथुरा। मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ना है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज का शव मिला। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। बताया गया है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद से हुई थी। मनीष के दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलगअलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था। आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।