डबल इंजन की सरकार मतलब बेरोजगारी पर डबल मार,बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी के सवाल पर मोदी सरकार को घेरा है.उन्होंने बीजेपी की ओर से दिए जाने वाले डबल इंजन सरकार के नारे की आलोचना करते हुए कहा है कि इसका मतलब है बेरोजगारों पर डबल मार पड़ेगी.
)
उन्होंने ट्वीट कर कहा, डबल इंजन सरकार मतलब बेरोजगारों पर डबल मार आज बेरोजगारी की बीमारी से यूपी का हर तीसरा युवा ग्रसित है. जहां डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, वहां न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी होल्डर्स लाइन लगाकर खड़े हैं. पहले तो भर्ती निकलना एक सपना है, भर्ती निकले तो पेपर लीक, पेपर हुआ तो रिजल्ट का पता नहीं और लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने पर भी अक्सर ज्वाइनिंग के लिए कोर्ट का चक्कर.

👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
उन्होंने लिखा, सेना से लेकर रेलवे और शिक्षा से लेकर पुलिस तक की भर्तियों का सालों साल इंतज़ार कर लाखों छात्र ओवरएज हो चुके हैं. निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसा छात्र डिप्रेशन का शिकार होकर टूट रहा है. और इन सब से व्यथित होकर जब वह अपनी मांगें लेकर सड़क पर निकले तो मिलती हैं उसे पुलिस की लाठियां. राहुल ने लिखा, एक छात्र के लिए नौकरी सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि अपने परिवार का जीवन बदल देने का सपना है और इस सपने के टूटने के साथ पूरे परिवार की आस टूट जाती है. कांग्रेस की नीतियां युवाओं के सपनों के साथ न्याय करेंगी, हम उनकी तपस्या व्यर्थ नहीं जाने देंगे.



