प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद बोले सीएम योगी-बैरिकेड फांदने के कारण हुई घटना, अब स्थिति नियंत्रण में

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को मची भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। अभी हालात नियंत्रण में हैं। योगी ने कहा कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से चार बार फोन पर बात हुई है। प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है और जो घटना घटी है, वह बैरिकेड को फांदने के कारण हुई है।

सीएम योगी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आज करीब 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। मैं सभी से कहूंगा कि वह जिस भी घाट पर हैं, वहीं स्नान करें। संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं हैं, सभी श्रद्धालु वहां जाने से बचें। सकुशल स्नान कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है, इसलिए पहले श्रद्धालु स्नान करेंगे और उसके बाद ही संत स्नान करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि हम घायल व्यक्तियों का उचित उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस ले जाने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का आयोजन किया है।

पीएम मोदी के अलावा शाह और नड्डा ने भी किया फोन

सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हादसे के बारे में जानकारी ली है। मौके पर कई सीनियर अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा संतों से भी बात की गई है। योगी कहा कि विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।