एसआईआर को लेकर भाजपा पर फिर भड़के अखिलेश यादव, कहा-संविधान को खत्म करने की हो रही कोशिश

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव एसआईआर को लेकर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को लखनऊ में उन्होंने इसको लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर के बहाने संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी में अभी सुधाकर सिंह की तेरहंवीं भी नहीं हो पाई है बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। हर विधानसभा में 20-20 हजार वोट काटने के निर्देश दे दिए गए हैं। मऊ, सदर विधानसभा से 20000 वोट काट दिए गए हैं। घोसी लोकसभा के हर एक विधानसभा में 20000 हजार वोट काटे जा रहे है।

👉 यह भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि एसआईआर को लेकर भाजपा इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं? चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। सरकारी डेटा बता रहा है कि सभी फॉर्म बांटे जा चुके हैं लेकिन ग्राउंड पर ऐसा नहीं है ये सोची समझी साजिश है कि संविधान के तहत जो हमें वोट डालने का अधिकार है उसे छीनने की तैयारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने आरक्षण छीनने की कोशिश हो रही है। ये आपकी पहचान छीन लेंगे, वोट डालने का अधिकार छीन लेंगे। आपके ऊपर उल्टे सीधे दबाव बनाएंगे। देश में संविधान को खत्म किया जा रहा है।

वोटर का डेटा जुटा रही भाजपा

भाजपा सारे वोटर का डेटा जुटा रही है। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने कंपनी हायर की हुई है, जो उनका डिजिटल काम देख रही हैं। आपको किसी विधानसभा की डिजिटल कॉपी चाहिए वहां से तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब सोचीसमझी साजिश के तहत देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है। ये दुख की बात है कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं।

बंगाल में सफाई कर्मचारी को एसआईआर में लगाया

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल के लोग कह रहे है चुनाव आयोग के हाथ खून से सने हुए हैं। जो काम बीएलओ नहीं कर पा रहे है वो काम सफाई कर्मचारी कर रहे है, उन्हें भी एसआईआर के काम में लगाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो चुनाव आयोग को उपचुनाव में भी देखा है, कि जोजो भाजपा करना चाहती थी वो सब होने दिया। सीसीटीवी में सब है कि आपको किन लोगों ने वोट दिया है इसलिए सीसीटीवी भी नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्‌ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे

मध्यप्रदेश के काबिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव की चिट्‌ठी का असर अब दिखने लगा है। आज यानी बुधवार को ही चिट्‌ठी की खबर मीडिया के माध्यम से पहुंची और आज से ही भाजपा के विधायकों ने मंत्रीजी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम को एआईसीटीएसएल के कार्यालय में विजयवर्गीय द्वारा बुलाई बैठक से महापौर और अधिकांश विधायकों ने दूरी बना ली।