आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे; बस और कार की टक्कर ; 7 मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा के नजदीक बस और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई | हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि रात के 12:30- 12:45 के आसपास नागालैंड की डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी. एक्सप्रेस-वे पर कार से बस की भिड़ंत हो गई | कार आगरा से लखनऊ जा रही थीं | संभवतः चालक को नींद आने के कारण कार अपनी लेन को क्रॉस करते हुए बस से टकरा गई. जिससे बस अनियंत्रित होकर नीचे गहरे गड्ढे में गिर गई.

बस में सवार 60 लोगों में से चार की मौत होने की सूचना मिली है वहीं कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक महिला भी शामिल है बस में सवार 20-25 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर अवैध चेंबर तोड़ने पर बवाल, कार्रवाई के विरोध में उतरे वकील, पुलिस से भिड़ंत
- चलती बस में दरिंदगी से दहली दिल्ली: फैक्टरी से लौट रही महिला को अगवा कर दो घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म
- IPL LIVE: 228 रन का पीछा…मुंबई इंडियंस का धमाका, वानखेड़े में ऐतिहासिक जीत!


