जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, नौ घायल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- चलती बस में दरिंदगी से दहली दिल्ली: फैक्टरी से लौट रही महिला को अगवा कर दो घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म
- हिमाचल में चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, गाड़ी पलटने से 26 से अधिक यात्री घायल
- जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या दर्शन के बाद वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जा रही थी। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी थे।
घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में भोर करीब तीन बजे हुई, जब बस ने एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की और उससे टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और एंबुलेंस टीम तुरंत पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
हादसे के समय बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे।



