पहलगाम हमले के बाद एक्शन में सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से मांगी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों से भारत छोड़कर जाने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजें ताकि उनके वीजा तुरंत रद्द किए जा सके।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें अपनेअपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का निर्देश दिया। यह कदम जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजें ताकि उनके वीजा तुरंत रद्द किए जा सकें और उन्हें भारत से बाहर भेजा जा सके। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे इस काम को प्राथमिकता दें और अपनेअपने राज्यों में कानूनव्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उनके वीजा रद्द करने की प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम के बैसारन में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारीवाघा सीमा चौकी को बंद करना, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को नई दिल्ली से बाहर करना और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।