शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने में ट्रंप की भूमिका की सराहना की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस साल मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाने में निभाई गई भूमिका के लिए धन्यवाद दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात
- भारत-पाक तनाव पर एक बार फिर अमेरिका की मध्यस्थता की मांग, शहबाज शरीफ ने ट्रंप की भूमिका को सराहा
- उमर अब्दुल्ला ने शहबाज शरीफ की जांच पेशकश पर उठाए सवाल, कहा- पाकिस्तान के बयानों को नहीं देते महत्व
- अमेरिकी प्रतिबंधों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की प्रतिक्रिया
हालांकि, भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।
ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि उनकी पहल और हस्तक्षेप के कारण दोनों देशों के बीच चला चार दिन का सैन्य संघर्ष समाप्त हुआ।
अजरबैजान में विजय दिवस परेड के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा, “यह राष्ट्रपति ट्रंप की साहसिक और निर्णायक नेतृत्व क्षमता थी, जिसकी वजह से पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफ़ायर संभव हुआ, दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई, एक बड़ा युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जानें बचीं।”


