बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, किसानों के लिए खुले फेंसिंग गेट

Date:

बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, किसानों के लिए खुले फेंसिंग गेट

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन फिर से शुरू किया जाएगा। यह आयोजन अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर होगा, जिसे आम जनता भी देखने आ सकेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच सामान्य हो रहे हालात, आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट  सेरेमनी

पिछले कुछ सप्ताहों में भारत-पाकिस्तान के संबंधों में बढ़े तनाव और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी और फेंसिंग गेट बंद करवा दिए थे। 6 मई से इन तीनों बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी पूरी तरह स्थगित कर दी गई थी।

रिट्रीट सेरेमनी के दोबारा शुरू होने से अमृतसर की टैक्सी यूनियन और पर्यटन से जुड़ी हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। रिट्रीट देखने आने वाले सैलानियों पर इनकी आजीविका निर्भर है। टैक्सी यूनियन ने हाल ही में सरकार से मांग की थी कि सेरेमनी को फिर से शुरू किया जाए ताकि उनकी रोज़ी-रोटी दोबारा चल सके।

इसके अलावा, सीमा पर लगी फेंसिंग के गेट भी किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि वे सीमा पार अपनी जमीन पर फिर से खेती कर सकें। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, जवानों ने फेंसिंग पार की पूरी जमीन की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई लैंड माइन्स या अन्य खतरनाक चीजें न हों। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सोमवार से फेंसिंग गेट खोल दिए गए हैं।

यह कदम न केवल स्थानीय निवासियों और किसानों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत भी देता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।