देश में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा,
“जनता पर महंगाई का हंटर फिर चला। पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। पिछले चार दिनों में कीमतों में कुल 4 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब देश में पेट्रोल 109 रुपए और डीजल 96 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- फिर चर्चा में कोहिनूर: न्यूयॉर्क के मेयर ने दिया बयान
- नितिन राज मामले पर केरल में उबाल: न्याय की मांग में बंद से थमा जनजीवन
- चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट
- तेल बाजार में फिर उबाल: पश्चिम एशिया तनाव से कीमतें उछलीं, होर्मुज को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका
- जन विश्वास विधेयक 2026 पारित: आम जनता और व्यापार के लिए नई राहत की शुरुआत
- नो किंग्स’ की गूंज: ट्रंप की नीतियों और महंगाई के खिलाफ अमेरिका में सड़कों पर उतरे लाखों लोग
पार्टी ने आगे कहा,“यह तो सिर्फ शुरुआत है। चुनाव खत्म होते ही जनता से वसूली का दौर शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में महंगाई का बोझ और बढ़ सकता है।”
गौरतलब है कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।



