भोपाल। लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। लहार के ही सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह आरोप लगाते हुए उनसे रुपए देने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि रुपए मांगने पर विधायक अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं।
वृंदावन में जमीन खरीदने के नाम पर ठगी
सुशील अग्रवाल ने विधायक अंबरीश शर्मा पर वृंदावन में जमीन खरीदने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राधा रानी की झूठी कसमें खा कर वृंदावन में जमीन खरीदने के नाम पर लिए थे। सूर्या ट्रेडिंग कंपनी में जिसकी संचालक उनकी पत्नी सत्यांका शर्मा है और कोई जमीन नहीं खरीदी और बेईमानी की झूठ बोला। जो पैसे 8 महीने में वापस करने थे आज 25 महीने बाद भी नहीं दिए। अग्रवाल ने कहा कि पैसे मांगने पर विधायक मुझे मारने की धमकी देते हैं। मेरा सारा पैसा चेक से दिया हुआ है और बिल्कुल ईमानदारी का पैसा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
- मध्यप्रदेश की राजनीति से नरोत्तम मिश्रा की कहानी खत्म, भाजपा ने दतिया उपचुनाव में नहीं दिया टिकट, आशुतोष तिवारी को मैदान मे उतारा
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
सोशल मीडिया पर जमकर लगाए आरोप
ये साहब हैं,
लहार के स्वयंभू रसूखदार नेता, विधायक अंबरीश शर्मा लोग इन्हें गुड्डू शर्मा के नाम से पहचानते हैं।
कहने को तो ये अपने आप को राधा रानी सरकार का परम भक्त बताते हैं, और हमेशा उनकी तस्वीर अपने पास रखते हैं।
बस यही से शुरू होता है इनका ढोंगीपन और लोगों को ठगने का काम ये वृंदावन में जमीन खरीदने के नाम पर लोगों अपने साथ जोड़ते हैं, इनका पैसे मांगते समय इतना तगड़ा फॉलोअप होता है कि जिस से पैसे उधार लेना हो, उनसे राधा रानी सरकार की कसमें खाकर और 100 बार मिलकर और फोन पर परेशान करके उधार ले लेते हैं, साथ ही अपनी पत्नी की फर्म सूर्या ट्रेडिंग कंपनी जिसमें ये किसी पद पर नहीं है, के नाम पर अनुबंध करके खुद को उसका पार्टनर बता कर उस अनुबंध पर हस्ताक्षर कर देते हैं।
जो कि उक्त कंपनी के किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का इनका कोई अधिकार नहीं है यही से ये जालसाजी 420,467,426 करते हैं।
फिर पैसा वापस मांगने पर अपने आप को लाहर,और भिंड के नाम पर धमकाते हैं, और कहते कि जितनी तुमने बंदूकें नहीं देखी उससे ज्यादा तो हमारे परिवार में और हमारे लोगों के पास सब्जी भाजी की तरह पड़ी रहती है।
ये डराकर अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं, ये केवल मुझे नहीं ऐसे कई लोग जिनसे इन ने पैसा ले रखा है को डराते हैं।
उन सभी की लिस्ट मेरे पास है वो बेचारे इनके डर के कारण कुछ कह नहीं पा रहे हैं। तथा उनके द्वारा नगद पैसा दिया गया मेरे द्वारा इनके बताए अकाउंट में RTGS किया गया है। मेरी गाढ़ी कमाई और मेरी जमा पूंजी है इसको लेने के लिए मैं सभी सबूत के साथ आपके समक्ष आने को तैयार हूं…
अगर विधायक जी में जरा भी दम है तो अकेले किसी मध्यस्थ के साथ मेरे सामने बैठें और करें बंदूक का डर ना दिखाएं ये तो केवल रखते हैं
कुछ लोग इस से खेलते भी है।
अपने विधायक को समझने का प्रयास करे , राधा रानी सरकार से माफी मांगे अपने झूठ बोलने की और सभी लोग जिनसे उधार लिया है का उधार चुकाए तभी कल्याण होगा।
रावण का भी अहंकार उसके अंत का कारण था, अतएव अहंकार छोड़कर धर्म के साथ चलें कल्याण होगा……
आप सभी मेरा सहयोग करें इस बेईमान और भ्रष्टाचार में लिप्त विधायक के विरुद्ध में आपका आभारी रहूंगा….
एक दूसरे पोस्ट में कार्यकर्ताओं से किया निवेदन
आदरणीय समस्त कार्यकर्ता #लहार_विधान_सभा आपसे निवेदन है की आपके विधायक #अंबरीश_शर्मा से कहें कि हमारे 2 करोड रुपये वापस करे जो उनके द्वारा..
राधा रानी की झूठी कसमें खा कर वृंदावन में जमीन खरीदने के नाम पर लिए थे। सूर्या ट्रेडिंग कंपनी में जिसकी संचालक उनकी पत्नी सत्यांका शर्मा है और कोई जमीन नहीं खरीदी और बेईमानी की झूठ बोला….
जो पैसे 8 महीने में वापस करने थे आज 25 महीने बाद भी नहीं दिए ..
और मुझे मारने की धमकी देते हैं मेरा सारा पैसा चेक से दिया हुआ है और बिल्कुल ईमानदारी का पैसा है..
आप सभी लहार वासियों से आग्रह है कि विधायक की इस तरह की गतिविधियों से लहार का नाम खराब होता है तो अपने शहर का नाम बनाये रखने के लिए, इस तरह के लोगों पर आगे भरोसा ना करे..
लहार की जनता से निवेदन है कि मेरा 2 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से वापस करने का कष्ट करें
साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी तक मेरी बात रखें…
राधा रानी सरकार की झूठी कसम खाने के कारण विधायक जी का शुक्र खराब हुआ है ….
जिसके कारण उनके घर में आकस्मिक घटनाएं हुईं…
भविष्य में आने वाली विपत्ति से बचने के लिए राधा रानी सरकार से माफी मांगें…
और मेरा ईमानदारी का कमाया हुआ पैसा वापस करें, जिससे राधा रानी सरकार विधायक जी का कल्याण करे….
अगर हिम्मत हो तो विधायक जी बात करें और फोन उठाएं डरता वही है, जिसके मन में बेईमानी होती है, मेरा फोन नंबर विधायक जी पास है, मुझे फोन लगाएं और सच बोलें…



