Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार

Date:

नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर आम आदमी पार्टी ने अब मोर्चा संभाल लिया है। आज आप ने दिल्ली के रोहिणी के जापानी पार्क से राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अभियान में शामिल होने और प्रधानमंत्री को पत्र भेजने की अपील की।

पीएम मोदी से लोगों को थी उम्मीद

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशवासियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे, लेकिन पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि कथित चोरों और घोटालेबाजों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों का सरकार पर भरोसा कमजोर हुआ है।

👉 यह भी पढ़ें:

कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच नहीं

केजरीवाल ने कहा कि  श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े भूमि घोटाले और मंदिर निर्माण में कमीशनखोरी की कोई निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दान राशि की कथित चोरी के मामले में बनाई गई एसआईटी और दर्ज एफआईआर केवल दिखावटी कार्रवाई है और इसका उद्देश्य वास्तविक दोषियों तक पहुंचने के बजाय मामले को दबाना है।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हटा दी गई

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि 40 दिनों के भीतर मंदिर परिसर में चोरी की 70 घटनाएं सीसीटीवी में दर्ज हुईं, जबकि 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कथित रूप से हटा दी गई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे और निर्माण कार्य में भी गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं।

पीएम मोदी के नाम पत्र पढ़ा

केजरीवाल ने श्रद्धालुओं से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान राम के मंदिर में कथित चोरी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र पढ़कर सुनाया, जिसमें सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बचाने के बजाय उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।  पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है और केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एसआईटी और एफआईआर को जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया गया है।

अभियान से पहले सुंदरकांड

आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। पार्टी ने लोगों से अभियान में शामिल होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की अपील की।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है।  11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।