झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई। इसके कारण दीवार बी ढह गई। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है और अभी कई बच्चे मलबे में दबे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
घटना के बाद से इलाके में अफरा–तफरी मच गई है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे में तीन बच्चों की मौत की की बात स्वीकारी है। झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि स्कूल की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हुई है। कई छात्र घायल हैं। फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घायल बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि छत अचानक भरभराकर गिरी और आशंका है कि 60 से ज्यादा बच्चे अंदर ही फंस गए। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि स्कूल की छत जर्जर अवस्था में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, 19 वें ओवर में पूरा कर लिया 226 रन का टारगेट
- राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजयी रथ, 6 विकेट से हराया
- हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक भी काम न आया
- राजस्थान ;बालोतरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर
- सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट



