पंजाब के फिरोजपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला अदालत को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी सिर्फ फिरोजपुर ही नहीं, बल्कि अमृतसर की जिला अदालत को भी मिली है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- H-1B Visa Big Relief: ट्रंप सरकार को कोर्ट का बड़ा झटका, 1 लाख डॉलर फीस रद्द; भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- India-Vietnam Defense Deal : भारत का बड़ा सामरिक दांव! वियतनाम को मिली ब्रह्मोस, क्या चीन की बढ़ेगी टेंशन?
- रोम में मोदी का भव्य स्वागत: भारत-इटली रिश्तों को नई उड़ान देने की तैयारी
रोजाना की तरह सुबह जब कोर्ट स्टाफ, वकील और अन्य लोग पहुंचे, तभी अचानक सुरक्षा कारणों से परिसर खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए और लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब फिरोजपुर कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।



