अमृतसर। पंजाब में हिमाचल रोडवेज की बसों को फिर से निशाना बनाया जा रहा है। खालिस्तान समर्थकों ने अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की 4 बसों पर हमला किया गया है। हमलावरों ने पत्थर बरसाकर बसों के शीशे तोड़ दिए और उन पर खालिस्तान लिख दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अमृतसर बस स्टैंड पर हुई। इस हमला का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस के सामने वाले शीशे को तोड़ा गया है। वहीं बस की ड्राइवर साइड वाली साइड पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा हुआ है। हिमाचल रोडवेज से मिला जानकारी के अनुसार, ये बसें बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की हैं। ये बस स्टैंड पर खड़ी थीं। तीन बसों के सामने के शीशे तोड़े गए हैं। बाकी बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पाक के नापाक इरादे: पाकिस्तान के निशाने पर था अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, भारत ने मिसाइल हमले को कर दिया था फेल
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर, अमृतसर में धमाकों की आवाज से दहशत, सीमावर्ती गांवों से पलायन शुरू
- अमृतसर; भारत-पाक सीमा के पास भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार बरामद, आतंकी साजिश की आशंका
- अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवारों ने फेंका ग्रेनेड, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हो रही आरोपियों की तलाश
- अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान, पहली खेप में 104 भारतीय वतन लौटे
- पंजाब में पुलिस चौकी पर सातवां ग्रेनेड हमला: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली जिम्मेदारी
पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है। इस वजह से पंजाब में हिमाचल की बसों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले, संगरूर में चंबा से दिल्ली जा रही बस के शीशे तोड़े गए थे। मोहाली के खरड़ में भी एक बस पर हमला हुआ था। पंजाब पुलिस ने बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। होशियारपुर जिले और बस स्टैंड में भी समर्थकों ने हिमाचल की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर चिपकाए थे।



