अमृतसर; भारत-पाक सीमा के पास भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार बरामद, आतंकी साजिश की आशंका

Date:

अमृतसर; भारत-पाक सीमा के पास भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार बरामद, आतंकी साजिश की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा अभी थमा नहीं है, और अब पंजाब के अमृतसर से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के नजदीक स्थित गांव साहोवाल के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं।

Rdx And Hand Grenade Found On Indo-pak Border In Punjab - Amar Ujala Hindi  News Live - आतंकी साजिश नाकाम:पाकिस्तान बॉर्डर पर बोरियों में Rdx और हैंड  ग्रेनेड, क्या पहलगाम के बाद

पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 117 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गांव चक्क बाला दरिया के एक खेत से यह खतरनाक सामग्री बरामद हुई है। गेहूं के खेत से बरामद दो बोरियों में 5 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 जिंदा कारतूस, 4.5 किलो आरडीएक्स, 2 बैटरी चार्जर और 2 रिमोट मिले हैं।

इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से सुरक्षा एजेंसाओं में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पंजाब पुलिस के साथ-साथ सेना की कई टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शुरुआती जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि इस विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी साजिश के लिए किया जा सकता था। फिलहाल जांच जारी है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।