गुजरात में अवैध विदेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

Date:

गुजरात में अवैध विदेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

गुजरात में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (DCP) अजीत राजयान ने जानकारी दी कि शनिवार तड़के तीन बजे पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 400 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

Gujarat action against Illegal foreign immigrants - गुजरात में अवैध  प्रवासियों पर बड़ा एक्शन, अहमदाबाद और सूरत में पकड़े गए 500 से ज्यादा  संदिग्ध - Gujarat illegal immigrants ...

इस संयुक्त अभियान में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), आर्थिक अपराध शाखा (EOW), जोन 6 पुलिस और मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। डीसीपी अजीत राजयान ने बताया कि अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए एक सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पुलिस को 400 से अधिक ऐसे संदिग्ध विदेशी नागरिक मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई का संदर्भ केंद्र सरकार की हालिया नीति से भी जुड़ा है। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। इसके तहत पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे पाकिस्तान के नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा से अधिक भारत में रुकता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।